16 वर्षीय बालिका का अपहरण करने वाले युवक पर मामला दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया पुलिस ने ग्राम खैरोना से गायब एक बालिका के मामले में बैराड़ के नेहरगढ़ा गांव निवासी एक युवक पर संदेह के आधार पर भादवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के  अनुसार 14 अप्रैल की रात्रि करीब 11 बजे एक 16 वर्षीय पुत्री घर से गायब हो गई थी। जिसकी जानकारी परिजनों को दूसरे दिन सुबह लगी। जब उन्होंने खोजबीन की तो उन्हें ज्ञात हुआ कि बालिका को भगवान सिंह पुत्र ब्रजलाल आदिवासी निवासी नेहरगढ़ा ले गया है। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और भगवान सिंह पर बालिका को अगवा करने का संदेह जताते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।