शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के साई मोबाईल शॉप से आ रही है। जहां दुकान के संचालक ने एक ग्राहक को नया कहकर पुराना मोबाईल थमा दिया। इस मामले की भनक युवक को उस समय लगी जब वह गांरटी के मोबाईल को सुधरवाने सर्विस सेंटर पहुंचा। जहां कंपनी ने मोबाईल के चालू होने की डेट तक ग्राहक को बता दी। जब इस मामले को लेकर ग्राहक दुकानदार के पास पहुंचा तो वह लडाई पर उतारू हो गया। जब युवक ने ज्यादा विरोध किया तो आरोपी दुकानदार ने युवक को जमकर पीट दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ला निवासी प्रदीप यादव पुत्र रामदयाल यादव उम्र 21 साल ने गुरूद्वारा के पास स्थित सांई मोबाइल शॉप के पास से एक लेनेवो कम्पनी का मोबाइल लिया था। जिसकी एक साल की वारंटी दुकान वाले ने दी थी। प्रदीप का उक्त मोबाइल वारंटी पीरियड में ही खराब हो जाने के कारण प्रदीप अपने मोबाइल को सुधरवाने को लेकर सर्विस सेंटर ग्वालियर गया तो उन्होंने कहा कि आपके मोबाइल की वारंटी खत्म हो गई है।
जिसे लेकर फरियादी शिवपुरी आया और सांई मोबाइल सोप गुरूद्वारा के पास पहुंचा। उसने मोबाइल सुधरवाने के लिए दुकान मालिक से कहा तो उसने भी वारंटी पीरियड में होने से इंकार कर दिया। जबकि प्रदीप ने कहा कि मेरे पास बिल है और अभी वारंटी खत्म नहीं हुई तो इस पर दुकान मालिक सुरेश राठौर और अमन राठौर ने उससे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी। जब प्रदीप ने गालियां देने से मना किया तो उसकी मारपीट कर उसे भगा दिया।

