किसानो की लिए Good news: बिजली के बिलो से मुक्ति,और सिचांई के लिए वरदान, शासन की यह योजना

शिवपरी। बिजली कटौती से परेशान किसानों के लिए अच्छी खबर है। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए किसान मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के तहत शासन के अनुदान लेकर सोलर पंप लगा सकता है। इसके लिए म.प्र. उर्जा विकास निगम द्वारा किसानों के बीच व्यापक प्रचार—प्रसार कर किसानों को सोरल पंप लगाने के लिए प्रेसित किया जा रहा है।

म.प्र. उर्जा विकास निगम के जिला अक्षय उर्जा अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश भर में दो लाख किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप प्रदान किए सोलर पंप की स्थापना के लिए इच्छुक किसान आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी निर्देश जारी किए है कि संबंधित अधिकारी ऐसे प्रयास करें, जिससे अंतिम छोर तक के व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिले।

श्री शर्मा ने बताया कि सोलर पंप की स्थापना के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित किसान द्वारा ही स्व—प्रमाणीकरण किया जाएगा कि उसके खसरे की भूमि पर कोई पंप संयजित या संचालित नहीं है।

यदि किसी किसान को यह पंप संचालित है और वह विद्युत पंप का कनेक्शन विच्छेदित करा लेता है या उस पर प्राप्त अनुदान छोड़ देता है तो उसे भी सोलर पंप की स्थापना के लिए अनुदान दिया जा सकता है। किसान को इस योजना में सोलर पंप का लाभ इस शर्त पर दिया जाएगा, जब उसकी भूमि के उस खतरे पर भविष्य में विद्युत पंप लगाए जाने पर विद्युत प्रदाय पर कोई अनुदान देय नहीं होगा।

इस योजना के तहत एक एचपी डीसी सबमर्शिबल के लिए किसान को 19 हजार रुपए अंशदान, दो एचपीडीसी सरफेस के लिए 23  हजार रुपए, दो एचपी डीसी सबमर्शिबल के लिए 36 हजार रुपए, पाच एचपी सबमर्शिबल के लिए 27 हजार रुपए, 7.5 एचपी डीसी के लिए  135000 रुपए अंशदान राशि किसानों को जमा करना होगा। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए www.cmsolarpump.mp.gov.in पर विजिट करे या एमपी आनलाईन कियोस्क के माध्यम पर जाकर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।शिवपुरी जिले को 2172 सौलर पंपो का लक्ष्य निर्धारित किया हैं।