शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के हनुमान कॉलोनी से आ रही है। जहां बीते रोज एक युवक के मोबाईल पर एक फोन आने के बाद लिंक के द्धारा एप डाउनलोड करने के बाद युवक के बैंक खाते से पैसे कट गए। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधडी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मोहित शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा उम्र 32 साल निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने बोला कि आप अपने मोबाईल में क्यूविकस पोर्ट नामक एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ले। इस एप के डाउनलोड करते हुए आपके खाते में पैसे आएगे।
जिसपर से युवक ने अपने मोबाईल से उक्त एप डाउनलोड कर लिया। उसके कुछ देर बाद उसमें पेटीएम से पैंमेंट का आप्सन आया। जिसपर से युवक ने अपने पेटीएम से 20 रूपए का पैमेंट भी किया। उसके कुछ देर बाद उक्त युवक के खाते से 1500-1500 उसके स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता क्रमांक 32130943620 से लगातार 7 बार कटे। जिसमें लगातार 7 बार में युवक के खाते से 10500 रूपए कट गए। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाने में की। जहां पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।