गोमुख मंदिर के पास अज्ञात लूटेरे युवक से BIKE और MOBILE लूट ले गए

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के गोमुख मंदिर के नीचे ग्राम गूडर गांव से आ रही है। जहां बीती शाम दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए लूट की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना पीडित ने पुलिस थाना खनियांधाना से की। जहां पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सीताराम पुत्र गोरेलाल केवट उम्र 32 साल निवासी ग्राम झालोनी मजरा कोटी थाना बामौरकलां गोमुख मंदिर के नीचे रेंज तार के फैंसिंग के पास गूडर से लौट रहा था। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने युवक की बाईक को रोका। दोनों युवक नकावपौश थे। जिसके चलते दोनों आरोपीयों ने युवक को रोककर उसके साथ मारपीट करना प्रारंभ कर दिया।

इस घटना के बाद दोनों आरोपी युवक का मोबाईल और उसकी बाईक दोनों को लूटकर भाग गए। इस मामले में पीडित ने पुलिस थाना खनियांधाना में अपनी गुहार लगाई। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 392 ताहि.11/13 एमपीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।