शासकीय स्कूल में रंगदारी दिखाकर शिक्षक से मांग रहा था पैसे, नहीं दिए तो पीट दिया | narwar News

नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टोकनपुर नया जैतपुर में एक आरोपी जसवंत कुशवाह  निवासी जैतपुर स्कूल में घुस आया और उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। जिस पर फरियादी रामप्रसाद कुशवाह ने नरवर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से आरोपी जसवंत के विरूद्ध भादवि की धारा 353, 327, 332, 452, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।