शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अपने विभाग में सर्जरी करते हुए एक टीआई सहित 11 एसआई के तबादले किए है। जिसमें कोलारस में चर्चित रहे थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को बैराड थाना प्रभारी की कमान सौंपी है। इसी के साथ बैराड थाना प्रभारी रहे उमेश उपाध्याय को रन्नौद थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही रन्नौद थाना प्रभारी कैलाश नारायण शर्मा को देहात थाने में पदस्थ किया है।
इस के साथ ही सिटी कोतवाली में पदस्थ एसआई सुनील राजपूत को थाना प्रभारी सिरसौद बनाया गया है। इसके साथ ही प्रभारी डीसीबी में पदस्थ रामराजा तिवारी को इंदार थाने की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही लुकवासा चौकी प्रभारी मनीष चौहान को थाना प्रभारी गोपालपुर बनाया गया है।
इसके साथ ही कोलारस थाने में पदस्थ एसआई नीरज राणा को कोलारस थाने से लुकवासा चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही रविन्द्र सिकरवार को थाना कोलारस से एडी टीम का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक रामेश्वर शर्मा को कोलारस थाने से शिकायत शाखा डीपीओ भेजा। उपनिरीक्षक अजय मिश्रा को थाना फिजीकल से थाना करैरा में पदस्थ किया है।
पुूलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में पदस्थ महिला एसआई प्रियंका जैन को कोतवाली में पदस्थ किया है। इसके साथ कोतवाली में पदस्थ एसआई पूर्णिमा लांम्बे को महिला प्रकोष्ठ शिवपुरी मेें भेजा है।

