बैराड। नगर में जोरों पर चर्चित विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल प्रखंड द्वारा आज रविवार को शाम 5 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन नगर में स्थित बाग बाली काली माता मंदिर पर पर किया गया। जहां आगामी रामनवमी व होली मिलन समारोह आदि कार्यकर्मों की रूपरेखा बनाई गई।
जिसमें रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन बजरंग दल प्रखंड बैराड द्वारा किया जाऐगा। जिसमें शोभा यात्रा का आयोजन किया जाना है। शोभा यात्रा का प्रारंभ नगर में स्थित भदेरा माता मंदिर से किया जाऐगा जोकि नगर के थाने,शुक्ला लॉज,आदि मुख्य मार्गों से होते हुए न्यू बस स्टैंड पर पहुंचेगी जहां पर भव्य शभा द्वारा यात्रा का समापन किया जाऐगा। रामनवमी की तैयारियां नगर में बडे ही उत्साह व उमंग से की जा रही है नगर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा भी रामनवमी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है।
नगर को भगवामय करने में हिन्दू संगटन कोई कसर नहीं छोड़ रहे सभी कार्यकर्ता बडी ही मेहनत व लगन से कार्यक्रमों में लगे हुए है बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जो कार्य दिया गया बडी ही लगन से कार्य को पूर्ण करें व पूरी मेहनत से रामनवमी की तैयारी करें जिससे कि नगर में भव्य से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाए सभी कार्यकर्ता एक दूसरे का सहयोग करें।
सभी कार्यकर्ताओं को साथ व हिन्दू समाज को एकत्रित करते हुए रामनवमी की तैयारियां करने को कहा ताकि समाज भी यात्रा मे बड़चढ कर हिस्सा लें व हिन्दू एकता व भगवान श्री राम की मर्यादा व उनके आदर्शों पर चलकर उसका परिचय दें। बैठक में अध्यक्ष दिलीप मरैया, राघवेंद्र वंसल संयोजक नगर बैराड़, छोटू (प्रदीप) रावत, ललित मुदगल प्रखंड सह संयोजक, धर्मेन्द्र सिंह तोमर सह संयोजक, प्रिन्स प्रजापति प्रखंड संयोजक बजरंग दल, धीरज (सोनू) झा, अजमेर चिड़ार, राजू परिहार नगर सह सुरक्षा प्रमुख, बिकास सोनी, बीरेंद्र रजक, बिकास कुशवाह, बीरेंद्र चंदेल आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

