शिवपुरी। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से नमस्ते कर भाजपा से हाथ मिला लिया। इसके बाद अल्पमत में आई प्रेदश कांगेेस सरकार के मुखिया कमलनाथ ने अब बदले की कार्यवाही शुरू कर दी हैं। सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्रो के 5 कलेक्टरो के ट्रांसफर के बाद सिंधिया के निज सहायक सचिव पाराशर के भाई का ट्रांसफर शिवपुरी से कर दिया गया हैं।
जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक पीआर पराशर का तबादला ग्वालियर किया गया है। पराशर ने पिछले साल ही शिवपुरी में पदभार संभाला था। महाप्रबंधक पराशर का कहना है कि पॉलिटिकल की वजह से ही उनका तबादला हुआ है। पीआर सिंधिया के निज सहायक सचिव पी पाराशर के भाई हैं।
शिवपुरी में वापस एसपी शर्मा को भेजा है। कनेक्शन काटने पर शर्मा का नपा सीएमओ सीपी राय से विवाद काफी चर्चित रहा है। लोगों का कहना है कमलनाथ सरकार अब बदले की भावना से तबादले कर रही है।