शराब ने नशे में दोस्त ने दोस्त का फूक दिया, साथ में पी थी दोनो ने शराब | pichhore news

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाने क्षेत्र के एक गांव से आ रही हैं। जहां दो दोस्तो ने पहले जमकर दारू पी,उसके बाद वह किसी बात पर झगड गए और इसी दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त में आग लगा दी।

युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ईजाज के लिए उसे शिवपुरी अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया हैं। पुलिस ने इस मामले मे पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मायापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर बूधौन में बुधवार की शाम 6 बजे वीरेंद्र (20) पुत्र सीताराम केवट और देवेंद्र रजक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर गाली गलौच शुरू हो गई और फिर एक-दूसरे में मारपीट होने लगी।

इसकी दौरान वीरेंद्र की नानी रमको केवट आई और दोनों दोस्तों को झगड़ा ना करने की सलाह दी। दोनों जब नहीं माने तो नानी गांव के अन्य लोगों को बुलाने चली गई। जब लौटकर देखा तो देवेंद्र रजक ने वीरेंद्र में आग लगा दी थी। इसके बाद मौके से देवेंद्र भाग निकला।

जिसके बाद वीरेंद्र केवट को पिछोर अस्पताल लाया गया। गंभीर हालात के चलते पहले शिवपुरी फिर ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तालाश शुरू कर दी।