विवाहिता ने लगाई कुंए में छलांग, मौत | Shivpuri news

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा में महिला ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की दोपहर कुएं में कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने महिला का शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम कराया है। शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर मामले में विवेचना शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा की रहनी वाली महिला क्रांति (35) पत्नी रमेश जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते कुएं में कूद गई। कुएं में पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव काे बाहर निकाला। मौत को लेकर परिजन फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।