कोरोना वायरस: शिवपुरी की किसी को चिंता ही नहीं, खुलेआम बिक रही है मछलीयां और मांस | Shivpuri News

शिवपुरी। चीन के वुहान शहर से निकल पूरे चीन में फैलने के बाद अन्य देशों सहित भारत में अब कोरोना वायरस का कहर शुरू हो गया है। पूरे देश में अभी तक 28 से अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की पहचान हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी शिवपुरी में जिला प्रशासन की निंद्रा नहीं टूटी और जिले में कोरोना वायरस को लेकर कोई तैयारी नहीं है। यह वायरस मुख्य रूप से मछलियों तथा पशुओं के मांस को खाने से फैलता है।

जबकि शहर में खुलेआम मछलियों और पशुओं का मांस बेचा जा रहा है। जिस पर न तो नगर पालिका का ध्यान है और न ही जिला व स्वास्थ्य प्रशासन का। उत्तरप्रदेश में बिना लायसेंस के मांस बेचने पर वहां की सरकार ने रोक लगा दी है। लेकिन शिवपुरी शहर में मांस बेचने के न तो कोई लायसेंस जारी किए हैं और न ही कोई मापदंड है। मांस विक्रेता खुलेआम अवैध रूप से शहर के मुख्य बाजारों में मांस की बिक्री करते देखे जा सकते हैं।

कल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर एक मॉकड्रिल की। जिसमें वायरस से प्रभावित मरीज के उपचार के लिए एम्बुलेंस से आईसोलेशन वार्ड तक ले जाने का अभ्यास किया और इसके लक्षणोंं के बारे में बताया। साथ ही आपस में हाथ न मिलाकर हाथ जोडक़र एक दूसरे को नमस्ते करने को कहा। लेकिन यह नहीं बताया कि यह वायरस फैलता कैसे है। सिर्फ इसके लक्षण बताकर सिर्फ अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।

जबकि इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण मांस का सेवन है, जो शहर में बिना रोक टोक के हो रहा है। शहर के बीचों बीच संचालित मांस मंडी इस संक्रमण को शहर में आमंत्रित कर रही है। यह मंडी शहर के रिहायसी इलाका सईसपुरा में संचालित है। वहीं व्ही-मार्ट शोरूम के पास स्थित मस्जिद के चारों ओर मार्केट में भी इस व्यापार का संचालन किया जाता है।

पुरानी शिवपुरी में भी नीलगर चौराहा क्षेत्र में भी खुलेआम मीट की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जनसम्पर्क कार्यालय के सामने भी कुछ दुकानों पर हलाल मीट टांगकर बेचा जाता है। मस्जिद वाले क्षेत्र में दुकानों पर मीट बेचा ही जाता है। वहीं दुकानों के आगे लगाए गए ठेलों पर मुर्गो को काटकर टांग दिया जाता है। जिन पर मक्ख्यिां लगी रहती हैं। वहीं उनके जानवरों को काटने के बाद उनके शरीर के अवशिष्ट पदार्थ भी सडक़ों पर फैंक दिए जाते हैं।

उन्हें उठाकर कुत्ते व सुअर खाते हैं और शेष बचा हुए अवशेष वह अन्य जगह फेंक देते हैं। जिससे शहर में यह संक्रमण फैलना काफी आसान है। अगर जल्द ही प्रशासन ने समय रहते शहर में हो रहे मांस विक्रय को नहीं रोका तो वह दिन दूर नहीं कि शहर भी इस संक्रमण की चपेट में आज आ सकता। इस समस्या को लेकर जब सीएमओ केके पटेरिया से बात करने के लिए उनसे सम्पर्क साधा तो उन्होंने घंटी जाने के बाद फोन काट दिया। जिससे उनसे बात नहीं हो सकी।

जैन समाज भी खुलेआम मांस बिक्री के विरोध में दे चुका है ज्ञापन

भगवान शिव की धार्मिक नगरी शिवपुरी में खुलेआम बाजारों में अनेक स्थानों पर मांस विक्रय के विरोध में पिछले दिनों जैन समाज भी प्रशासन को ज्ञापन दे चुका है। ज्ञापन में आशंका व्यक्त की गई कि मांस विक्रय से उत्पन्न प्रदूषण से न केवल कोरोना वायरस फैलने का खतरा है बल्कि इससे शिवपुरी की धार्मिकता भी प्रभावित हो रही है तथा स्वच्छता अभियान को भी धक्का लग रहा है। लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका शिवपुरी ने बीच बाजार में मांस विक्रय को प्रतिबंधित करने का कोई प्रयास नहीं किया।  

संक्रमण से कैसे बचें

अभी तक यह पूरी तरह से पता नहीं चल सका है कि कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है। हालांकि इससे मिलते जुलते वायरस खांसी व छींक से गिरने वाली बूंदों के जरिए फैलता है। इसलिए आप खतरे को कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रख सकते हैं- हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोंए या सैनिटाईजर का इस्तेमाल करें।

खांसते और छींकते वक्त डिस्पोजेवल टिशु का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल किए गए टिशुज को फैंक दें। इसके बाद हाथ धोंए। टिशु नहीं है तो छीेंकते  और खांसते वक्त अपने बाजू का इस्तेमाल करें। बिना हाथ धोंए अपनी आंखो, नाक व मुंह का न छूए। जो बीमार है उनके सम्पर्क में न आने की पूरी कोशिश करें। मांस मछली का सेवन न करें। खुले में खाद्य पदार्थो के सेवन से भी दूर रहे।

क्या है लक्षण

कोरोना वायरस में पहले बुखार होता है। इसके बाद सूखी खांसी और फिर एक हफ्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है। हालांकि इन लक्षणों का मतलब यह नहीं है कि आप को कोरोना वायरस का संक्रमण है। कुछ और वायरस से भी इस तरह के लक्षण पाए जाते हैं जैसे जुकाम और फ्लू में। लेकिन फिर भी एतिहात के तौर पर इस समस्या को होने के दौरान डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कोरोना वायरस के गंभीर परिणाम भी हैं।

इससे निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी, किडनी फैल होना और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। उम्रदराज लोग जिन लोगों को पहले से ही कोई बीमारी है जैसे अस्थमा, मधुमेह और दिल की बीमारी उनके मामले में खतरा गंभीर हो सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को लगातार डॉक्टरों से सलाह लेते रहना चाहिए।

इनका कहना है-

हम कोरोना वायरस को लेकर काफी सतर्क हैं। शहर में अगर खुलेआम मांस विक्रय हो रहा है तो हम ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करेंगे। मैं अभी सीएमओ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करती हूं।
अनुग्रह पी, कलेक्टर शिवपुरी