शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के इण्डस्ट्रीज एरिया में स्थित एक गोदाम को चोरों ने निशाने पर लेकर वहां से 50 रूपए नगदी, एक टीवी बेल्डिंग मशीन और जनरेटर का सामान चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पीडि़त गोदाम संचालक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पराग पुत्र चंद्रप्रकाश जैन निवासी आर्य समाज रोड़ का गोदाम इण्डस्ट्रीज एरिया में स्थित है। बिगत रात्रि श्री जैन प्रतिदिन की तरह अपना गोदाम बंद घर आ गए। इसके बाद कोई अज्ञात चोर वहां घुस आया और उसने गोदाम में रखा सामान व 50 रूपए नगदी चुरा लिए। कल सुबह जब श्री जैन गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया।

