शिवपुरी। आज शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर का बडा असर हुआ है। अभी हाल में प्रकाशित शिक्षा विभाग की खबर के बाद आज डीईओ अजय कटियार ने सामूहिक नकल के आरोपी सीएस सहित एक अन्य शिक्षक को परीक्षा केन्द्र से हटा दिया है। इसके साथ ही इन संवेदनशील केन्द्रों पर कलेक्टर शिवपुरी की ओर से भी एक अन्य पर्यवेक्षक भेजा जा रहा है।
विदित हो कि शहर के सबसे तेज न्यूज पोर्टल शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने नकल माफिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सांठ गांठ कर चहेते शिक्षकों की लगवाई ड्यूटी नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर प्रकाशन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए वहां पदस्थ किए गए दोनों शिक्षक दशरथ धाकड और जितेन्द्र दिवाकर को तत्काल प्रभाव से परीक्षा केन्द्र से हटा दिया है।
यहां बता दे कि इस खबर प्रकाशन के बाद सीएस दशरथ धाकड ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम को फोन लगाकर कहा कि वह कर्मचारी कांग्रेस से बोल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम को गुमराह करते हुए बताया कि वह आज तक संस्पेड नहीं हुआ हूं।
जब इस संबंध में शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उक्त दोनों शिक्षक दशरथ परिहार और जितेन्द्र दिवाकर को तत्कालीन डीईओं ने इसी स्कूल के परीक्षा केन्द्र कन्या शाला में सामूहिक नकल का प्रकरण बनाकर 7 मार्च 2016 को तत्काल प्रभाव से संस्पेड किया था। इस कार्यवाही के दौरान इनके साथ 6 शिक्षकों पर कार्यवाही की गई थी। जिनमें से भगवान सिंह यादव की अभी इसी केन्द्र पर ड्यूटी दे रहे है।
इनका कहना है
आपने जो दो नाम बताए थे दशरथ धाकड और जितेन्द्र दिवाकर दोनों को हमने तत्काल ड्यूटी से हटा दिया है। चूंकि आज और कल कोई परीक्षा नहीं थी। उनके स्थान पर जिनके नाम उपर से आए थे उन्हीं को परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर मेडम की तरफ से एक अधिकारी को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। रही बात कर्मचारी कांग्रेस की तो उससे अपन को क्या है,आप और नाम जो बता रहे है उन्हें भी हम दिखबा लेते है। उनकी भी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
अजय कटियार,डीईओ शिवपुरी।

