अधिकारियों ने सभी से प्रेम पूर्वक शांति के साथ होली मनाने की की अपील | kolaras news

कोलारस। आगामी धार्मिक त्योहारों को देखते हुए कोलारस पुलिस थाने पर शांति समिति की बैठक का आयोजन 5 मार्च गुरुवार को शाम 5 बजे रखा गया बैठक में कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी, थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान, सीएमओ प्रियंका सिंह सहित नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, मुस्लिम समाज के नेता, पत्रकार गण बैठक में उपस्थित हुए।

कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में होली का त्यौहार है जो कि 5 दिवसीय है, त्योहारों को शांति प्रेम के साथ मनाने की बात कही एवं होली के त्यौहार पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की बात भी उनके द्वारा कही गई कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी ने भी बैठक में उपस्थित सभी समाज के लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की है।

थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बैठक में उपस्थित समस्त समाज के लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने एवं कहीं लड़ाई—झगड़े होने की संभावना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करने की बात बैठक में कही। नगर परिषद सीएमओ प्रियंका सिंह ने बैठक में सभी से पानी की बर्बादी रोकने की अपील एवं होली गुलाल लगाकर खेलने की अपील की कोलारस थाने पर संपन्न हुई।

शांति समिति की बैठक में कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष गुरुपीतसिंह चीमा,
युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रुद्रांश गोडगोलू, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष वलबीर निवोरिया, महेश बिंदल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोहन गोड, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड, जगदीश जादौन, सर्वेश शर्मा।

एवं संतोष पांडे, प्रदीप त्यागी, भानु प्रताप जाट, विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, सफी काजी, सोनू जादौन, यशवंत श्रीवास्तव, सत्तार खान, नगर रक्षा समिति के कैप्टन सोमदत्त शर्मा, दाऊ बल्ली सोनी, मोनू कुशवाह पत्रकार सुशील, काले मोनू, प्रधान अनंत सिंह जाट, अशोक चौबे, दीपकबत्स सहित एवं समस्त नगर के व्यापारी समाज सेवी जनप्रतिनिधि पत्रकार गण शांति समिति की बैठक में शामिल हुए