DSP कीर्ति सिंह नरवरिया होंगी पोहरी थाना प्रभारी, प्रियंका पाण्डेय को नरवर की कमान

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अपने प्रोबीजनल टाईम में ट्रेनिंग पर आई दो महिला डीएसपी को थानों का इंचार्ज बनाया है। दोनों ही इन दिनों अपने ट्रेनिंग पर आई हुई है। जिन्हें लगभग 4 से 6 माह थाने पर विताने होते है।

इसी के चलते पोहरी थाने की कमान डीएसपी कीर्ति सिंह नरवरिया को सौंपी गई है। हालांकि पोहरी थाने में पदस्थ टीआई दीनबंधु सिंह तोमर को अभी हटाया नहीं गया है। इसके साथ ही थाना नरवर की कमान भी डीएसपी प्रियंका पाण्डेय को सौंपी गई है। इनका भी अभी प्रोबीजनल टाईम है।