शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण न किए जाने, नोटिस का उत्तर प्रस्तुत न किए जाने पर जनपद पंचायत बदरवास, नरवर, खनियांधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा पोहरी एवं पिछोर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही 19 मार्च तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र में जिले की जनपद पंचायत बदरवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश शाक्य, नरवर के लक्ष्मी नारायण पिप्पल, खनियांधाना के आर.एस.खरोले, जनपद पंचायत पोहरी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शर्मा एवं जनपद पंचायत पिछोर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी गगन वाजपेयी शामिल है।

