सिंधिया के नमस्ते कांग्रेस के निर्णय पर यह कहना है सिंधिया की कर्मभूमि के युवाओ का | Shivpuri News

शिवुपरी। सिंधिया के कांग्रेस नमस्ते करने से भाजपा के रास्ते राज्यसभा के लिए गेट खुल गए हैं,मप्र की कांग्रेस सरकार संकट में आ गई है।सिंधिया समर्थित कांग्रेसियो ने कांग्रेस को भी नमस्ते कह दिया,जो कांग्रेसी सिंधिया के साथ नमस्ते कांग्रेस अभियान में शामिल नही हुए वे सिंधिया पर हमला कर रहे हैं।

भाजपाई भी अपने-अपने हिसाब से बयान दे रहे हैंं,लेकिन आम पब्लिक के मन में इस बडे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर क्या चल रहा हैं। इसी चर्चा को लेकर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की टीम पब्लिक के बीच सिंधिया के नमस्ते कांग्रेस अभियान को लेकर पहुंची।

फिजीकल पर निवास करने वाले शुभम दंडोतिया ने कहा कि मैं भाजपा का वोटर हूं,राष्ट्रवाद की बात करता हूं,सिंधिया जी भले ही कांग्रेस के पृष्ठभूमि के नेता हैं,लेकिन वह मेरे पंसदीदा राजनैता रहे हैं। इस कारण नही की वे महाराज हैं उनकी कार्यशैली मुझे आकृषित करती है। भाजपा ने उनका दिल से स्वागत किया कि वे योग्य और लोकप्रिय नेता हैं। उनमे कार्य करने की क्षमता हैं। उनके भाषणो में बिगडे बोल नही होते हैं।

पूरे घटनाक्रम पर नजर डाले तो शिवपुरी उनकी कर्मस्थली हैं। अगर मप्र में भाजपा की सरकार बनती हैं तो शिवपुरी के विकास के रास्ते खुुल सकते हैं। केन्द्र में भाजपा और मप्र में भी भाजपा की सरकार होती हैं। तो जो अभी तक शहर के प्रोजेक्ट अधूरे हैं उनके शीघ्र ही पूर्ण होने की आशा हैं।

वही शिवपुरी की युवा पत्रकार निशि भार्गव का कहना हैं कि आम पब्लिक को सिर्फ काम से मतलब होता है। अपने शहर की बात करे तो शिवपुरी में पिछले 15 साल से कई योजनाए आई लेकिन धरातल नही उतर सकी। सिंधिया जी एक उर्जावान और काम पंसद नेता हैं। ज्येातिरादित्य सिंधिया जब केन्द्र में मंत्री थे तब उन्होने शिवपुरी को ऐजुकेशन हब में परिवर्तित करने का प्लान पर काम किया।

शिवुपरी में मेडिकल कॉलेज,करोडो की लागत से बना इंजीनियरिंग कॉलेज,एनटीपीसी का इंजीनियरिंग कॉलेज,एनपीटीआई का इंस्टयूट ओर भी कॉलेज सिंधिया जी ने शिवुपरी को दिए हैं। इसके अतिरिक्त सीवर और जलवार्धन योजना भी सिंधिया जी की देन हैं। सीवर और जलावर्धन योजना भी सिंधिया जी की ही सौगात हैं हालाकि सही मॉनिरिटिंग ने होने के कारण यह योजनाए धरातल पर नही उतर सकी हैं। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है और सिंधिया जी केन्द्र में मंत्री तो शिवपुरी का अवश्य ही फायदा होगा।

प्राईवेट जॉव करने वाली पल्लवी गुप्ता का कहना हैं कि हमारे लोकप्रिय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक जीवन का सबसे बडा निर्णय है भाजपा में शामिल होना,यह निर्णय सबसे बडा हैं और सबसे अच्छा,कांग्रेस अब डूबता जहाज हैं। कांग्रेस अपने सिद्धांतो से भटक चुकी हैं इसी कारण उसका देश में यह हाल हैं। भाजपा अच्छे लोग की पार्टी हैं। आज का दौर में सिंधिया ईमानदारी की मिशाल हैं। शिवपुरी को इस राजनीतिक घटनाक्रम से लाभ होगा। शिवपुरी के विकास के रास्ते खुलेंगेंं।  

विकास शूक्ल प्रचंड जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम का कहना हैं कि लोग सिंधिया जी एक जन सेवक के रूप में देखते हैं और उन्होने जन सेवा की भावना से ही प्रदेश में कांग्रेस को जिताया था। लेकिन सरकार बनने के बाद कमलनाथ ने जन हित और किसान हित के बारे में ना काम करके पार्टी के हित में काम करना शुरू कर दिया जो सिंधिया जी को नगवारा लगा और उनका भाजपा में शामिल होना एक सही निर्णय है। सिंधिया जी काम पंसद नेता हैं सही पार्टी का चुनाव किया हैं शिवपुरी के लोगो से उनके परिवार के 250 सालो के रिश्ते हैं अवश्य ही शिवपुरी का फायदा होगा।

शिवपुरी के युवा अधिवक्ता श्रेय शर्मा का कहना हैं कि सिंधिया जीे ने सही समय पर सही निर्णय के साथ सही पार्टी का चुनाव किया हैं। आज देश जाग रहा हैं राष्ट्रवाद की बात कर रहा हैं,भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा की बात करती हैं,भारत को विश्वशक्ति बनाना हैं तो मोदी जैसा पीएम इस देश को चाहिए। सिंधिया जी हमारे बेदाग लोकप्रिय चेहरा हैं इस कारण ही भाजपा ने उनका दिल से स्वागत किया हैं। अब प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनती हैं तो शिवपुरी उनकी कर्मभूमि है तो शिवपुरी विकास की ओर अग्रसर होगी,और मुझे लगता हैं कि शिवपुरी के जनमानस ने भी उनके इस निर्णय का स्बागत किया हैं।

प्रवल अग्रवाल छात्र ने सिंधिया जी के इस निर्णय का विरोध किया करते हुए कहा कि सिंधिया कल तक जिस विचारधारा का विरोध कर रहे थे आज उसी विचार धारा के साथ जा खडें हो गए है। लोकसभा चुनाव में शहर की जनता ने सिंधिया जी को नकार दिया था क्योंकि वह जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थें, तो उन्होने अपनी कमियों पर पर्दा करके के लिए भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिससे प्रदेश में उनकी कुछ छवि बने सके।