BSC की स्टूडेंट के साथ रिश्तेदार ने किया बलात्कार, मामला दर्ज

पिछोर। जिले के पिछोर नगर में किराए से रूम लेकर पढने वाली एक बीएससी फस्ट ईयर की स्टूडेंट के साथ उसके ही रिश्तेदार ने उसे रूम में अकेला पाकर उसका बलात्कार कर दिया। स्टूडेंट ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी। इसके बाद पुलिस में आकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय बीएससी प्रथम की स्टूडेंट पिछोर नगर की एक कॉलोनी में किराए से रूम लेकर रह रही थी। 1 मार्च को उसके रिश्तेदार के रूप में उसके भाई का ताऊ ससुर उमेशपुरी गोस्वामी निवासी करैरा धमना आया। और उसने स्टूडेंट को अकेला देख उसके साथ बलात्कार कर दिया और भाग गया।

लोकलाज के डर से पहले उसने केस दर्ज नहीं कराया। घर वालों से बातचीत के बाद हिम्मत आई और शुक्रवार को थाने आकर केस दर्ज कराया है। आरोपी रिश्ते में पीड़ित के भाई का ताऊ ससुर लगता है। पुलिस ने आरोपी उमेशपुरी गोस्वामी निवासी धमना करैरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।