अनियंत्रित AUTO पलटा, एक की मौत, तीन घायल | karera news

Bhopal Samachar

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के करई और करैरा के बीच से आ रही है। जहां आज सुबह करैरा से करई की और जा रहा एक आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया।। इस हादसे में आॅटो में सबार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में मृतक की पत्नि सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बेजू परिवार उम्र 48 साल निवासी करई तहसील नरवर अपनी पत्नि और दो अन्य लोगों के साथ आटो क्रमांक एमपी 33 आर 2813 में सबार होकर करैरा से करई के लिए रवाना हुआ। जिसपर आटो का चालक शराब के नशे में धुत्त तेज रफ्तार में दोडा रहा था। तभी हाजीनगर के पास मोड पर आटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिससे आटों में सबार बेजू परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नि सुरेश परिहार गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में चित्रा सिंह कुशवाह उम्र 50 साल सहित एक अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M