शोक समाचार: स्व:सांवलदस गुप्ता की पुत्रवधु का निधन, कल निकलेगी अंतिम यात्रा | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रसिद्ध समाजसेवी और कांग्रेस नेता स्व. सांवलदास गुप्ता की पुत्रवधु तथा जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश गुप्ता की भाभी और मोहन मेडीको के संचालक मोहनचंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमति सरिता गुप्ता का आज असमायिक निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनकी अंतिम यात्रा 23 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे निजनिवास जल मंदिर के पीछे गांधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम को प्रस्थान करेगी। श्रीमति सरिता गुप्ता के निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।