भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना की माताजी का निधन | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पूर्व विधायक स्व. सुशील बहादुर अष्ठाना की धर्मपत्नी एवं टीआई विवेक अष्ठाना, एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना व भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना की मां श्रीमति मिथलेश अष्ठाना का आज 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा उनके निजनिवास देवीपुरम होटल सौनचिरैया के पास से मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। जहां उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

श्रीमति मिथलेश अष्ठाना के निधन से शहर में शोक की लहर बनी हुई है और उनके निधन पर दैनिक सांध्य तरूण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, संपादक अशोक कोचेटा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, समाजसेवी महेंद्र गोयल, संतोश शिवहरे, रविंद्र शिवहरे, तरूण शिवहरे, ललित मोहन गोयल, तनुज गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा नेता तेजमल सांखला, डॉ. अजय खैमरिया, हरिओम राठौर, माखनलाल राठौर, भानू दुबे, रोहित मिश्रा, विजय शर्मा विंदास, अशोक अग्रवाल, विपिन शुक्ला, राजू शर्मा, एड. शेखर सक्सेना, वीरेंद्र चौधरी, सुरेश कुशवाह, रिंकू सैन, धर्मेंद्र बाथम सहित शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी व पत्रकारगणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।