ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में,जिला स्तरीय बैठक आयोजित | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। ब्राह्मण समाज द्वारा सभी सामाजिक गतिविधियों में विप्र बंधुओं की सहभागिता एवं ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई है। जिसमें ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन एवं विप्र बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
     
सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अधिवेशन के शिवपुरी जिला संयोजक महेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन 23 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें पूरे भारत वर्ष से विप्र बंधु एकत्रित होंगे।

जिसकी तैयारियों एवं ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित होने बाली विभिन्न गतिविधियों में विप्र बंधुओं की सहभागिता के साथ विभिन्न समाजिक विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय हेतू जिलास्तरीया बैठक आयोजित की गई है। आगे की जानकारी में ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राज कुमार सरैया ने बताया कि बैठक शिवपुरी प्रभारी राजेश व्यास संभाग अध्यक्ष भोपाल युवा ब्राह्मण समाज तथा पंकज खैमरिया सहायक शिवपुरी प्रभारी के विषेश आतिथ्य में सम्पन्न होगी।

यह बैठक रविवार को दोपहर 2 बजे से राधिका पैलेश कमलागंज, ग्वालियर वाय पास पर रखी गई है। सभी विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा की गई है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, विवाह सम्मेलन समिति संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, राजेन्द्र दुवे खजूरी, अरूण भार्गव, कैलाश दुवे, हरिवंश शर्मा कूढ़ा, रामकुमार भार्गव, राजेन्द्र विरथरे, दिलीप मुदगल, रोहिणी अवस्थी, अरविन्द सरैया, कमरलाल शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, राकेश विरथरे, देवेन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, ब्रजेश बमरा, रामलखन मुड़ौतिया, कृष्णगोपाल शर्मा, ब्रजेश दुल्हारा, अमरदीप मंशापूर्ण, लालू शर्मा, विपिन पचैरी, महावीर मुदगल, राजू शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, दिलीप त्रिवेदी, संजय भार्गव आदि शामिल हैं। 
G-W2F7VGPV5M