वार्ड क्रमांक 7 में ब्राह्मण समाज की बैठक 9 फरवरी को

Bhopal Samachar
शिवपुरी। ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा वार्ड 07 ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया है। ब्राह्मण समाज शिवपुरी के मीडिया प्रभारी राजकुमार सडैया एवं रामकुमारभार्गव संभागीय अध्यक्ष, महावीर मुदगल दिलीप मुदगल, हरिओम शर्मा सिरसौद वाले ने एक संयुक्त पे्रस विज्ञप्ति में बताया कि नगर पालिका शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 07 मुदगल कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, न्यू शिवकॉलोनी, रामबाग, श्रीरामकॉलोनी, गौतम बिहार, पुलिस लाईन के ब्राह्मण समाज की वार्षिक सदस्यता का कार्य पूर्ण हो चुका हैं।

वार्ड क्रमांक 07 की नवीन कार्यकारिणी का गठन हेतु 09 फरवरी रविवार को पुलिस लाईन कन्ट्रोल रूम के पास स्थित मंदिर पर दोपहर 2 बजे उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाने की अपील की हैं। बैठक में मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जिला संयोजक महेश कुमार शर्मा (सिरसौद बाले) की अध्यक्षता में संपन्न होगी। 

बैठक में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तमकांत शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा, पं. रामकुमार शर्मा, पं. संतोष कुमार शर्मा सिरसौद वाले, पं. महेश कुमार मंडलेश्वर, पं. कमरलाल शर्मा, डॉ. जगदीश त्रिवेदी देवरीकला वाले, राजेन्द्र पाण्डे हाथीखाना वाले, महावीर मुदगल, नानू शर्मा, संतोष अवस्थी, अरविन्द सड़ैया, मनोज मंत्री, कैलाश शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 
G-W2F7VGPV5M