शिवपुरी। केंद्र सरकार के बजट 2020 एवं आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा हेतु भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आजीवन सहयोग निधि के संभाग सह प्रभारी अभय चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के मार्गदर्शन में 27 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे बजे भाजपा कार्यालय पर रखी गई है।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व निगम मंडलों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला पदाधिकारी, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी, पूर्व विधायक।
एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के संयोजक-सह संयोजक, पार्षद, मंडी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद पंचायत के सदस्य, समस्त जनप्रतिनिधि।
