भाजपा का मंडल स्तर पर समर्पण दिवस कार्यक्रम 11 फरवरी को

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ संस्थापक व पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी।प्रत्येक मंडल स्तर पर पुण्यतिथि कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा एवं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आजीवन सहयोग निधि जुटाई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया।

श्री  बाथम ने कहा भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संचालित होता है।जिसे प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को हम  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण राशि एकत्रित की जाती है  समर्पण दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में मुख्य वक्ता के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा एवं हमें कार्यक्रम के माध्यम से मंडल वार समर्पण राशि जुटाकर जिले के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देना होगा।

इसके साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के संगठन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाकर बूथ को मजबूत कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन का विस्तार करें एवं बूथ व मंडल पर रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाते हुए उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोड़ें।
G-W2F7VGPV5M