रफ्तार का कहर: SWIFT डिवाईडर में तो एक कार पलट गई,आठ घायल

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक के बाद एक ही थाना क्षेत्र में दो कार तेज रफ्तार का शिकार हो गई। जिससे दोनों कारों में सबार लगभग 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना रात्रि में पूरणखेडी टोल पर हुई। जहां सुबह एक अनियंत्रित कार क्रमांक एमपी 33 सी 9187 अंनियंत्रित होकर डिवाईडर में जा टकराई। जिससे कार में सबार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पूरणखेडी टोल की एम्बूलेेंस से चिकित्सालय भिजवाया।

उसके बाद दूसरी घटना सेसई सडक की है। जहां एक अनियंत्रित कार तेज रफतार के चलते पलट गई। जिससे कार में सबार 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालांकि दोनों मामलों में घटना लापरवाही के चलते हुई तो पुलिसियां रजिस्टर में दोनों ही मामले दर्ज नहीं हुए। 
G-W2F7VGPV5M