बड़ी खबर:पुरानी रंजिश के चलते अविनाश शर्मा ने सतेन्द्र गुर्जर को गोली मारी | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के करौंदी सम्पवेल के पास से आ रही है। जहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में लगी है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सतेन्द्र गुर्जर निवासी मोहनी सागर कॉलोनी का जायका होटल के पास निवासरत अभिनाश शर्मा से पुराना विवाद चल रहा था। इसी के चलते आज अभिनाश को सतेन्द्र करौंदी सम्पवेल पर मिल गया। जहाँ दोनों में फिर से विवाद होने लगा। इसी विवाद के चलते आरोपी ने युवक में गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में जा लगी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
G-W2F7VGPV5M