सतत निगरानी के बीच कल से आयोजित होगी सेना की रैली भर्ती | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में 8 जनवरी से आर्मी की भर्ती होने जा रही है। यह सैनिक भर्ती 21 जनवरी तक चलेगी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा भर्ती में भाग लेंगे। भर्ती फिजिकल कॉलेज में होगी। भर्ती के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गयी हैं। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गयी है। जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में पास नही होते हैं। उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए बसें तैनात रहेंगी।

भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गई हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास आदिम जाति पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां केंटीन भी बनाई गई है जहाँ अभ्यर्थियों को कुछ शुल्क के साथ खाने की सुविधा मिलेगी और व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

बात दें कि  भर्ती में 13 जिलों के युवा होंगे शामिल होंगे। जिसमें शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना जिले शामिल हैं।

भर्ती में शामिल होने के लिये 69 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। शारीरिक परीक्षण में पास होने वाले प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। प्रशासन द्वारा भर्ती स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भर्ती स्थल पर आने जाने के लिए अलग-अलग द्वार से व्यवस्था रहेगी।
G-W2F7VGPV5M