खेत में खुले तार, करंट से मौत, दो पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज | narwar News

नरवर। खबर जिल के नरवर थाना क्षेत्र के नरवर के गोकलिया गांव में आदिवासी युवक की मौत करंट लगने से हो गई थी। चंदन कुशवाह के खेत में 10 दिसंबर को गोपाल आदिवासी निवासी गोकलिया मृत अवस्था में पडा मिला था। जबकि गोपाल 7 दिसंबर से लापता था। पुलिस ने सभी पक्षों के बयाने लेने के बाद जांच की इसके बाद गोपाल कुशवाह और भारत आदिवासी के खिलाफ धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्योंकि इन दोनों ने खुला तार खेत में डाल दिए थे जिससे गोपाल आदिवासी की जान चली गई।