पुरानी पेंशन जल्द लागू करने को लेकर कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। राष्ट्रीय पेंशन बहाली के बैनर तले गत सिवस जिले के अधिकारियों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। जिसमें पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष तारिक सिद्दीकी ने बताया कि नई पेंशन योजना के चलते कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिनांक के अंतिम वेतन का आधा वेतन पेंशन के रूप में दिया जाता है।

वही नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियों और शासन की ओर से जमा की जाने वाली अंशदान राशि को मार्केट में लगा दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

इस मौके पर प्रांताध्यक्ष वंदना शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेहाना सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभा नामदेव, प्रांतीय सचिव धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, अरविंद सरैया, मनमोहन जाटव, राजेश सेन, राजेश दांगी, प्रदीप नरवरिया, कैलाश जाटव, दीपक शाक्य, जावेद अली, शकील खान, आमिर सिद्दीकी, रवि चौधरी, अनिल मालवीय, अनिल जैन, विनोद खटीक, बलराम रावत, सुरेशओझा, भूपेंद्र चंदेल, राजेन्द्र धाकड़, धर्मेंद्र मंडेरिया, ब्रज किशोर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
G-W2F7VGPV5M