समान काम समान वेतन की मांग पर हडताल: शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगें बैंक | Shivpuri News

शिवपुरी। बैंकों में समान काम समान वेतन सहित काम का समय निर्धारण और पारिवारिक पेंशन आदि समस्याओं को लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाईटेड फोरम ऑॅफ बैंक यूनियन सहित अन्य संगठनों द्वारा 31 जनवरी से 1 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। जबकि 2 फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इसलिए आपको बैंक संबंधी कोई कामकाज है तो वह आज ही निपटा लें। नहीं तो तीन दिन तक आपको परेशान होना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में जनवरी का वेतन रिलीज होने में देरी होगी। वहीं एटीएम में कैश की किल्लत भी बढ़ जाएगी। यहां बताते दे कि एक माह में यह दूसरी हड़ताल है।

इससे पहले 8 जनवरी को भारत बंद के दौरान 6 बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी और बैंक बंद रखे थे। हालांकि हड़ताल के दौरान निजी बैंक खुले रहेंगे। जो बैंक हड़ताल पर रहेंगे उनमें एसबीआई, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक सहित अन्य शासकीय बैंक शामिल हैं।