जिले में संघ कार्य को पुर्नजीवित करने का कार्य किया ठाकुर साहब ने: गौतम | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपरबल सिंह ठाकुर के निधन पर केशव धाम कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ठाकुर साहब विलक्षण प्रतिभा के धनि होने के साथ-साथ संघ कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को जोडऩे का उनमें अद्बुत कौशल था।

शिवपुरी में विभाग प्रचारक रहते हुए अनेकों कार्यकर्ताओं को संघ कार्य में लगाया। उनकी प्रेरणा से संघ से जुड़े आज कई कार्यकर्र्ता विभिन्न क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने में जुटे हुए हैं।
 
संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपरबल सिंह जी के दु:खद निधन पर केशवधाम कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपने संस्मरण सुनाते हुए वरिष्ठ स्वयंसेवक पुरूषोत्तम गौतम ने कहा कि 1977 में शिवपुरी में विभाग प्रचारक के रूप में आए ठाकुर साहब ने जिले में संघ कार्य को पुर्नजीवित करने का कार्य किया।

आपात काल के दौरान जेल में रहने वाले स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि संघ कार्य के माध्यम से जीवन भर राष्ट्र की आराधना करने वाले ठाकुर साहब एक बार पुन: जन्म लेकर संघ के अधूर कार्य को पूरा करने के लिए अवश्य आऐंगे। हरिहर शर्मा ने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि संपन्न परिवार में जन्म लेने वाले ठाकुर साहब अपने चार भाईयों में सबसे छोटे थे।

छोटे होने के नाते पूरे परिवार का उन पर लाड़ प्यार था। 13 साल की उम्र में विवाह बंधन में बंधने वाले ठाकुर साहब पर बंधन का कोई असर नहीं हुआ। गृहस्थ होते हुए भी उन्होंने प्रचारक जीवन जीया और राष्ट्र की आराधना आजीवन करते रहे। राकेश शर्मा, रमेश गुप्ता, अजमेर सिंह यादव, सुरेश राठौर, ओमी गुरू, अशोक कोठारी, क्षत्रपाल सिंह गुर्जर, राजू बाथम, रिपुदमन भदौरिया, राजेश भार्गव विभाग कार्यवाह  सहित अन्य स्वयंसेवक जिन्हों ने ठाकुर साहब के सानिध्य में संघ कार्य किया। 
G-W2F7VGPV5M