समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन में कोलारस आएंगे शिवराज सिंह और साधना सिंह | kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। कोलारस में पहली बार किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में किरार धाकड़ समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन पहली बार 18 जनवरी शनिवार को उत्सव वाटिका में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता समाज के लोग हैं।

किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष रामजी लाल धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि किरार धाकड़ समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन कोलारस नगर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन सम्मेलन की अध्यक्षता, श्रीमती साधना सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा विशिष्ट अतिथि रोडमल नागर सांसद, राजगढ़ लाखन सिंह यादव मंत्री मध्य प्रदेश शासन, सुरेश राठखेडा विधायक पोहरी, राम किशन सिंह चौहान पूर्व मध्य प्रदेश एग्रो चेयरमैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा,

प्रहलाद भारती पूर्व विधायक पोहरी राम कुमार मेहता राष्ट्रीय महामंत्री किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा राधेश्याम धाकड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा डॉ सुरजीत सिंह जी चौहान अध्यक्ष नगर निगम भोपाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरार धाकड़ क्षत्रिय  महासभा प्रदीप जी चौहान प्रदेश अध्यक्ष किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा मानसिंह दादा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किरार छत्रिय महासभा गजेंद्र सिंह जी पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा राजेंद्र जी पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष नवयुवक किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा रंजीत चौहान प्रदेश अध्यक्ष नवयुवक किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा रामजीलाल धाकड जिलाध्यक्ष किरार धाकड क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी जिला स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे सम्मेलन की तैयारियां जिला अध्यक्ष किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा रामजी लाल धाकड़ एवं समाज के लोग सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा जोर-शोर के साथ की जा रही है।

गांव गांव जाकर समाज के लोगों  से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की जा रही है कोलारस में पहली बार किरार क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में किरार धाकड़ समाज का जिला स्तरीय भव्य सम्मेलन होने जा रहा है।
G-W2F7VGPV5M