खेत में घुसकर युवक की फसल नष्ट कर दी, मामला दर्ज | karera news

करैरा। जिले के करैरा के ग्राम रमगढ़ा में गुरूवार की दोपहर एक युवक ने खेत में घुसकर वहां लगी फसल को नष्ट कर दिया और जब खेत मालिक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया । पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 430, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चर्तुभुज पुत्र भैयालाल शर्मा का खेत गांव में स्थित है। जिसमें गांव में रहने वाला एक आरोपी नारायण सिंह रावत घुस आया और उसने वहां लगी फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया और काफी फसल को नष्ट करने में वह सफल भी हो गया। जब खेत मालिक चर्तुभुज शर्मा वहां पहुंचे तो उन्हें आरोपी दिखाई दिया। जिन्होंने उसे रोककर फसल नष्ट करने का कारण पूछा तो आरोपी विफर गया और उसने चर्तुभुज को गालियां देनी शुरू कर दीं। बाद में आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया।