मालती से मांग रहे थे दहेज में 3 लाख, समस्त पाठक फैमिली पर मामला दर्ज

Bhopal Samachar

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति सहित जेठ और भतीजी पर दहेज प्रताड़ा का मामला दर्ज कराया है। आरोपित पिछले लंबे समय से पीड़िता से दहेज में 3 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

जब पीड़िता ने इस मांग को पूरी नहीं कर सकी तो आरोपितों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

मालती पुत्री रमेशचंद्र तिवारी निवासी पाठक मोहल्ला पिछोर का विवाह आरोपित प्रमेंद्र पुत्र रामनिवास पाठक के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। उस समय पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार खूब दान दहेज देकर विदा किया।

लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही मालती का पति प्रमेंद्र पाठक और दोनों जेठ सुनील व अशोक पाठक व भतीजी सौम्या पाठक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपित उससे दहेज में तीन लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे।

जब पीड़िता ने दहेज देने से इंकार कर दिया तो आरोपितों ने बीते वर्ष के जून माह में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के घर पिछोर जाकर रहने लगी।

इस दौरान कई बार आरोपितों से उन्होंने सुलह का प्रयास किया, लेकिन आरोपित उसे बिना दहेज के अपनाने के लिए राजी नहीं हुए, तो पीड़िता ने आरोपितों को सबक सिखाने के लिए पुलिस की शरण ली। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।
G-W2F7VGPV5M