15 दिन से रोजगार के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा है 12th पास विकलांग लल्ली, मेडम से मिलने नही दिया जा रहा

Bhopal Samachar
शिवपुरी खबर शिवपुरी जिला कलेक्ट्रेट से रही है। जहां बीते 15 दिन से रोजगार की आश में कलेक्ट्रेट के चक्कर एक लगा रहा है। परंतु वह बीते 15 दिन से चक्कर लगाने के बाबजूद भी उसकी मुलाकात कलेक्टर मेडम से नहीं हो पा रही है। जिसके चलते विकलांग परेशान होकर चक्कर लगा रहा है। परंतु प्रतिदिन युवक की सुनवाई नहीं होने के चलते वह मायूस होकर लौट जाता है।

जानकारी के अनुसार विकलांग लल्ली पुत्र दिवारी बाथम उम्र 21 साल निवासी मदकपुरा लुधावली शिवपुरी के रहने वाले हैं। लल्ली जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अनुग्रह पी से मिलने के लिए करीब 15 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। परंतु कलेक्टर मेडम की व्यस्तता के चलते वह इस विकलांग से मिलने तक की फुरसत नहीं है। जिसके चलते हालात यह है कि बेचारा लाचार युवक दर दर की ठौकर का रहा है।

जब लल्ली से बात की तो पता चला की लल्ली 15 दिनों से जिला कलेक्टर के चक्कर लगा रहे हैं कि वह कलेक्टर मैडम से मिल सके। युवक का कहना है कि वह 12 क्लास में 80 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तीर्ण की थी। परंतु समय के साथ अब युवक की हालात और भी दयनीय हो गई है। जिसके चलते वह अपना कुछ कमाकर खाना चाहता है।

लेकिन जब जब वह कलेक्टर से मिलने आए तो उन्हें या तो यह कहकर भगा दिया गया कि अभी कलेक्टर मैडम व्यस्त है बाद में मिलना। इतना ही पीडित युवक ने बताया है कि वह जनसुनवाई में भी अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर मेडम के पास आया था। परंतु उस दिन भी मेडम से मुलाकात नहीही हो पाई।
G-W2F7VGPV5M