एन्टी माफिया मुहिम: कांग्रेसी पार्षद ने अतिक्रमण में जमा रखा था होटल,प्रशासन ने तोड दिया | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। इस दिनो पूरे प्रदेश में एन्टी माफिया मुहिम चल रही है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में भू माफियाओं पर जमकर कार्यवाही हो रही है।इसी के चलते अब हालात यह है कि शहर में आज प्रशासन ने गुना बायपास को निशाना बनाया। सबसे पहले यहां प्रशासन की हिटैची ने कांग्रेसी पार्षद लक्ष्मी अशोक राठौर जो कि वार्ड नंबर  18  से पार्षद है। इनका गुना वायपास पर स्थिति होटल तमन्ना को प्रशासन ने जमींदोज किया। उक्त होटल बीते लंबे समय से यहां संचालित है। जिसे प्रशासन एक बार और तोड चुका है। उसके बाबजूद फिर से इस होटल का निर्माण कर लिया गया था।

इसके साथ ही प्रशासन की टीम ने बडौदी इंड्रट्रीयल एरिये में कार्यवाही की। जहां ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अप्पल के स्टॉल सहित लगभग एक दर्जन स्टॉॅल हटाए। उसके बाद पूरी टीम आईटीआई के पास पहुंची। जहां आईटीआई के आगे वर्षो से जमें स्टॉलों को प्रशासन ने हटाया। इस कार्यवाही के दौरान लगभग 2 दर्जन अतिक्रमण कारियों को खदेडा गया है। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर,डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल,नगर पालिका सीएमओ के के पटेरिया तहसीलदार शिवपुरी बीएम कुशवाह,नगर निरीक्षक बादाम सिंह यादव,देहात थासे से एसआई राजीव त्रिपाटी सहित पूरा नगर पालिका का अमला उपस्थिति रहा।