शिवपुरी। खबर शहर के माधवचौक चौराहे से आ रही है। जहां आज प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए फूड विभाग को भेजकर कपिल जूस सेंटर पर छापामार कार्यवाही की है। यहां प्रशासन की टीम ने कार्यवाही करते हुए सैंम्पल भरें है। जिसपर से खादय विभाग की टीम ने इस दुकान पर रखे खराब फलों को फिकवाया। उसके बाद टीम ने इस दुकान पर पैंकिंग में रखे खूजरों के सैम्पल लिए।
खादय सुरक्षा अधिकारी सविता सक्सैना ने बताया है कि उसके साथी खादय सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र राणा को बीेते लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कपिल जूस माधवचौक पर अमानक सामान बेचा जा रहा है। जिसपर से आज खादय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उक्त दुकान पर जाकर देखा तो यहां खराब फल रखे हुए मिले। जिसपर से कार्यवाही करते हुए खादय विभाग की टीम ने उक्त फलों को तत्काल फिकवाया।
उसके बाद टीम ने उक्त दुकान से पैकिंग में रखे खजूरों को जप्त कर सैंम्पल लिए। इस कार्यवाही के बाद हडकंप मच गया। कुछ दुकानदार तो इस कार्यवाही के बाद अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। परंतु प्रशासन की टीम ने इस दुकान के पास ही स्थिति बंसल जूस सेंटर को छोड दिया। जिससे प्रशासन की टीम पर उंगलियां उठती दिखाई दे रही है।

