नगरपालिका का गल्ला खाली, पैसों के लिए ढोल-मंजीरे पीटेंगे कर्मचारी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवुपरी नगर पालिका की अर्थिक स्थिती दिनोदिन खराब होती जा रही हैं,अतिआवश्यक काम के लिए बजट नही हैं और यह हुआ है समय पर राजस्व की वसूली न होने के कारण। नगर पालिका शिवपुरी की फाइनेंसियल पोजिशन सुधारने की रणनीति बनाने के लिए नपा अध्यक्ष ने आरआई व एआरआई के साथ नगर पालिका में शुक्रवार को बैठक आयोजित का रणनीति बनाई है,और इसमें निर्णय लिया गया की जिस किसी के पास भी नपा की उधारी है और उसे वसूलने के लिए उसके घर या दुकान के सामने ढोल मजीरे पीटे जाऐंगें।  

नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने पार्षद व आरआई, एआरआई के साथ राजस्व शाखा की बैठक आयोजित बैठक में बकाया वसूली के संबंंध में निर्णय लिया है कि संपत्ति कर, दुकान किराया, दुकान नीलामी राशि और जलकर वसूली के लिए 7 दिसंबर से अभियान छोड़ा जाएगा। 

सभी एआरआई नगर पालिका कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके बाद ढोल-मंजीरे लेकर शहर में बकाया राशि वसूलने के लिए निकलेंगे। बकाया वसूली के लिए यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि वित्तीय साल के चार महीने शेष रह गए हैं। राजस्व वसूली काफी पिछड़ी हुई है।

दुकानों का किराया जमा नहीं किया तो होगी तालाबंदी

शिवपुरी शहर में दुकानों का बकाया किराया और नीलामी राशि की रकम जमा करने पर नगर पालिका ने तालाबंदी का निर्णय लिया है। आरआई पूरन कुशवाह का कहना है कि सात दिन के भीतर किराया व नीलामी रकम जमा नहीं किया तो संबंधित दुकानों में तालाबंदी करेंगे। इसके बाद उन दुकानों की अमानत राशि राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी दुकानों की फिर से नीलामी की जाएगी।

जल कर 7 करोड़ बकाया, दुकान नीलामी के 90 लाख रुपए भी नहीं हुए जमा

नगर पालिका शिवपुरी में करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं जिनमें से अधिकांश ने जलकर जमा नहीं किया है। बकाया राशि 7 करोड़ रुपए है। वहीं नगर पालिका का संपत्ति कर का 2.80 करोड़ वसूलना है जिसमें 1.50 करोड़ बकाया राशि है। वहीं करीब 70 दुकानें ऐसी हैं जिनकी नीलामी होने के बाद 90 लाख रुपए अभी तक जमा नहीं हुए हैं। वहीं दुकान किराया 45 लाख रुपए है। शहर में नगर पालिका की 1100 दुकानें हैं।
G-W2F7VGPV5M