शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली और कोलारस थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में उनके ससुरालीजन दोनों पीडि़ताओं को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे और उनकी मारपीट भी करते थे। जिससे तंग आकर पीडि़ताओं ने पुलिस की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जबकि दूसरी महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने उसके ससुरालीजनों पर भादवि की धारा 498ए के तहत कायमी की है।
पहली कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने नमो नगर निवासी चंचल श्रीवास्तव पत्नी दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर से की है। जिसमें पीडि़ता ने शिकायत की थी कि उसका पति दीपक श्रीवास्वत, ससुर महेंद्र श्रीवास्तव और सास आशा श्रीवास्तव ने शादी के बाद से उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त किया। कई बार आरोपीगण उससे मारपीट भी करते और बीती दिनों आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह पिता के घर वर्मा कॉलोनी आकर रहने लगी।
लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे प्रताडि़त करते थे। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई कोलारस पुलिस ने फरियादी रजनी पत्नी स्व. संतोष जाटव निवासी दालमील के पास कोलारस की शिकायत पर की है। जिसमें पुलिस ने राजदुलारी जाटव, संजू जाटव और बंटी जाटव को आरोपी बनाया है। पीडि़ता की शिकायत थी कि उक्त आरोपीगण पति की मौत के बाद से उससे दहेज मांग रहे थे और न देने पर वह उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे।

