एएनएम अलका को दिल्ली में राष्ट्रपति अवार्ड से किया गया सम्मानित | Shivpuri News

शिवपुरी। दिल्ली में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगिल अवार्ड 2019 के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में पदस्थ एएनएम अलका श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहने पर एएनएम अलका को यह पुरस्कार मिला है। नर्सिंग क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करने वालीं नर्सों को केंद्र सरकार यह पुरस्कार देती है।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल शिवपुरी में आयुष्मान योजना में तीन एएनएम का चयन किया गया था। जिसमें सतनवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बारा से एएनएम अलका श्रीवास्तव भी शामिल थीं। जिला अस्पताल शिवपुरी में आयुष्मान योजना का काम संभाला।