सिद्ध हुआ मेडिकल कॉलेज में भर्ती फर्जी है, अधिकारी कर्मचारियो पर कार्रवाई होगी | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में हुई विभिन्न पदो पर भर्तियो का मामला शिवपुरी की मीडिया से उठते हुए विधानसभा तक पहुंच गया था। पिछोर विधायक केपी सिंह ने अपनी सरकार में की गई नियम विरूद्ध् मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियेा पर सवाल खडे करे थे। सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ विजय लक्ष्मी साधौ ने विधानसभा में स्वीकार किया हैं कि शिकायत सही पाई गई हैं।

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायत की जांच अभी जारी हैं। विधानसभा में काग्रेंस विधायक केपी सिंह के प्रश्न में लिखित जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा दो चरणो में जांच कराई जा रही हैं। पहले चरण की जांच प्रक्रिया को सही पाया गया हैं।अब दूसरे चरण में व्यक्तिगत शिकायतों की जांच की जा रही हैं।

इस जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों के बारे में निर्णय लिया जाएगा। विधायक केपी सिंह ने चिकित्सा मंत्री से पूछा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 5 मार्च 2019 को आदेश जारी कर शिवपुरी के सरकारी स्वशासी चिकित्सा महाविदयालय में की गई भर्ती की जांच के लिए दल का गठन किया गया हैंं।

मंत्री के जवाब में कहा कि दल का गठन किया गया हैं। प्रथम चरण की जांच में प्रक्रिया को सही पाया गया हैं। अब दूसरे चरण की शिकायत की जांच जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इसके बारे में बताया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के पर कार्रवाई पर जांच पूरी होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इसकी समय-सीमा नही बताई जा सकती हैं।