हत्या के बाद सडक पर लाश को रखकर किया परिजनो ने चक्का जाम, पिछोर भी रहा बंद | Pichhore News

शिवम पाराशर,पिछोर। शिवपुरी जिले की ताजा न्यूज पिछोर कस्बे से आ रही हैं कि कल शाम पिछोर अनुविभाग की हिम्मत पुलिस चौकी के गांव बिरौली से आ रही है जहां गुरुवार की शाम राघवेंद्र सिंह (38) पुत्र जगदीश सिंह बुंदेला की हत्या के बाद परिजनों ने पीएम डांग बंगला रेस्ट हाउस के सामने बॉॅडी रखकर चक्काजाम किया।

परिजनो की मांग है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। साथ ही परिजनों का
इससे पूर्व भी हमारे परिवार के एक सदस्य की हत्या उनमें से एक आरोपी ने कर दी थी,वह आज तक खुला घूम रहा था इस कारण यह हत्या की हुई हैं। इसमे प्रशासन की नाकामी साफ दिखाई दे रही हैं। अब फरार आरोपी हमारे पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी देकर गए हैं।

प्रशासन से हमारी मांग हैं कि हमारे लाईसेंस वहाल किए जाए,जिससे हम हमारी आत्मरक्षा कर सके। नही तो यह हत्यारे हमारे उपर कभी भी हमला कर सकते हैं। बताया गया हैं परिजनो ने दोपहर तक यह चक्काजाम रखा। मौके पर पहुंचे एसडीओपी के समझाने के बाद ही परिजनो का आक्रोश कम हुआ और चक्काजाम को खोला गया। इस हत्या को अंजाम देने वाले पांचों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनमें से एक फरार आरोपी मेहरवान सिंह है जिसनें एक साल पहले मृतक के भाई की भी हत्या करी थी।

यह थी घटना
पिछोर की हिम्मत पुलिस चौकी के गांव बिरौली में गुरुवार की शाम राघवेंद्र सिंह (38) पुत्र जगदीश सिंह बुंदेला निवासी तालभेट बिजरौंठा की गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात फरियादी भगवतसिंह (60) पुत्र मंगलसिंह चौहान निवासी बिरौली ने पिछोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

फरियादी भगवतसिंह का कहना था  कि 19 दिसंबर की शाम 4 बजे खेत पर मैं, मेरा भाई वीरेंद्रसिंह, भांजा राघवेंद्रसिंह एवं खेत पड़ोसी पृथ्वीराज सिंह मौजूद थे। मानवेंद्रसिंह चौहान निवासी करारखेड़ता वहीं पर था। हमारी फसल में पानी चल रहा था। मेरा भांजा राघवेंद्र 15 से 20 मीटर दूर खेत पर बने मकान के पास बनी हौदी पर खड़ा था।

तभी मेहरबान पुत्र राव राजा 12 बोर बंदूक लिए, बंटी पुत्र अतिबलसिंह कट्‌टा, गोलू उर्फ रुद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह 315 बोर कट्टा, संजू उर्फ संजय बुंदेला पिस्टल, चंद्रप्रतापसिंह पिस्टल के साथ आए। गोलू उर्फ रुद्र ने कट्‌टे से भांजे राघवेंद्र के दाहिने सीने में गोली मार दी। राघवेंद्र गिर गया और चिल्लाने लगा मामा बचाओ, तब मै व मेरा भाई वीरेंद्र दौड़कर आए।

जैसे ही उक्त लोगों ने हम दोनों भाइयों को देखा तो जाने से मारने की नीयत से फायर करने लगे, जिसमें बाल बाल बच गए। सभी लोग जाते हुए कह रहे थे कि अभी तो दो को ही मारा है, तुम्हारे पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। गोली लगने से घायल राघवेंद्र को इलाज के लिए झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी मेहरबान सिंह चौहान, बंटी चौहान, गोलू उर्फ रुद्र चौहान निवासी बिरौली और संजू उर्फ संजय बुंदेला निवासी रमगढ़ा ललितपुर व चंद्रप्रताप सिंह परमार निवासी मऊ तालभेट जिला ललितपुर के खिलाफ धारा 302, 307, 452, 147, 148, 149 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं,अभी इस सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैंं इस कारण ही परिजनो ने यहां चक्काजाम किया था। इस आंदोलन के चलते पिछोर के बाजार पर असर हुआ और बाजार भी दोपहर तक बंद रहा।