पुरानी शिवपुरी सहित इस क्षेत्र की रहेगी कल बिजली गुल | Shivpuri News

शिवपुरी। 33/11 के.व्ही.नीलघर चैराहा फीडर पर मिडस्पान पोल, एडिशनल ट्रांसफार्मर का कार्य किए जाने हेतु 20 दिसम्बर 2019 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 33/11 के.व्ही. नीलघर चैराहा फीडर के बंद रहने से गोविंद नगर, तलैया मोहल्ला, नीलघर चैराहा, दीनदयालपुरम, अहीरपुरा, राजपुरा रोड, छोटा लुहारपुरा, गणेश गली, गुलम्बर, तारकेश्वरी काॅलोनी, बड़ा बाजार, मानक चैक, बजरिया मोहल्ला कटरा मोहल्ला क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।