शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर से आ रही है। जहां आज भाजयुमों के बैनर तले आक्रोश रैली निकाल रहे भारतीय जनता युवा मौर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिसमें पुलिस ने भाजयुमों के 4 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। उसके कुछ देर बाद पुलिस ने इन्हें छोड दिया। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक बिना सूचना के रैली निकाल रहे थे। जिसपर से उन्हें समझााईस देकर छोड दिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी की बात से इंकार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सीएबी के समर्थन और मध्प्रदेश में युवाओं के साथ हो रहे छलाबे को लेकर भाजयुमों के तुषमुल झा जो कि राज्यसभा सांसद प्रभात झा के सुपुत्र है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के नेतत्व में एक युवा आक्रोश रैली का आयोजन रखा गया था। जिसमें युवा एकजुट होकर कलेक्ट्रेट का घेराब करने जा रहे थे। तभी इस मामले की सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और भाजयुमों के कार्यकर्ताओ को समझाने का प्रयास करते हुए उन्हें रैली की परमीशन लाने की बात कहने लगी।
जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन सहित कमलनाथ सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसे देखकर पुलिस बैकपुट पर आई। कुछ देर बाद फिर पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने अपना पुलिसिया अंदाज दिखाते हुए भाजुयमों के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस इस सभी कार्यकर्ताओं को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां ले जाकर उक्त कार्यकर्ताओं को छोड दिया।
बताया गया है कि तुषमुल झा का शिवपुरी में पहला दौरा था। इस दौरान भाजयुमों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। उसके बाद यहां भीड देख पुलिस ने इस पर हल्का बल प्रयोग करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया था। तुषमुल झा ने बताया है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उसके बाद पुलिस ने उनपर वर्वता दिखाने का प्रयास किया। हम पूरह तरह से मर्यादा थे। और मप्र में इस कमलनाथ सरकार ने अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया, इसलिए इसे उखाड़ फेंकना है।
लुकवासा में मॉवलिंचिग जैसे हालात,छ:आरोपीयों के पीछे पडी भीड पुलिस चौकी में घुसी,चौकी में ताला लगाकर बमुश्किल बचाया,VIDEO pic.twitter.com/aQAlhuaCN0— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) December 11, 2019

