कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के मझेरा के पास फोरलाईन पर गाय को बचाने के फैर में एक बाईक गाय में जा भिडी। जिससे बाईक पर जा रहे दोनों भाई बहिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जसवीर पुत्र सुखविंदर सिंह सिख अपनी बहन मनप्रीत और दो वर्षीय मासूम नूर कौर के साथ गडी बरौद से कोलारस टीला की ओर जा रहे थे। तभी अचानक बाईक के आगे एक गाय आ गई। जिसे जसवीर ने बचाने का प्रयास किया। परंतु वह नहीं बचा जा सका और बाईक सहित गाय में जा घुसे। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे में सबसे अहम बात यह रही कि दोनों के साथ एक 2 साल की मासूम भी थी। जिसे खरोच तक नहीं आई। घायलों को उपचार के लिए कोलारस उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां बहिन की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।