ऐर नदी पर सनघटा डैम का निर्माण होगा 145 करोड़ की लागत से | kolaras news

शिवपुरी। पिछोर के खोड़ इलाके में शिवपुरी विधानसभा अंतर्गत आने वाले 40 गांव के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। इन इलाके के कृषकों को फसल के लिए पानी मिल सकेगा। यह सब संभव होगा, जब यहां से निकली ऐर नदी पर सनघटा डैम का निर्माण हो जाएगा। क्षेत्र की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने इस दिशा में लंबे समय से प्रयास जारी रखे थे। अब सरकार ने 145 करोड़ 45 लाख की राशि डैम निर्माण के लिए स्वीकृत कर दी है, जिससे डैम का निर्माण होगा। इलाके के 40 गांव को डैम बनने के बाद लाभ मिल सकेगा।