शिवपुरी। शिवपुरी जिले में जिला मजिस्ट्रेट अनुग्रह पी ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दण्डप्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत आदेश जारी किया है, जो 30 दिसम्बर 2019 तक प्रभावी रहेगा। इसी क्रम में आज पुलिस बल के द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो में फ्लैग मार्च किया गया शहर के कोट रोड माधव चौक अस्पताल चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस जवान एक साथ फ्लैग मार्च करते नजर आए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे।

