बामौरकलां एक्सीडेंट अपडेट: मृतक के परिजनों ने ट्रेक्टर मालिक पर हत्या के प्रयास की मांग को लेकर किया चक्काजाम

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना अनुविभाग के बामौरकलां से आ रही है। जहां आज सुबह एक पत्थर से भरे ट्रेक्टर के नीचे दब जाने से एक मजदूर की मौत के मामले में परिजनों ने आज नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिसे लेकर दोनों और लगभग डेढ घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस चक्काजाम के बाद पुलिस सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तब कही परिजनों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह गोविंद आदिवासी पिता हरनाम आदिवासी उम्र 22 निवासी सुलारखुर्द एक पत्थर की फरसी भरकर ले जा रहा था। तभी अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे गोविंद आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद परिजन उक्त युवक की लाश को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उक्त ट्रेक्टर का मालिक गोविंद आदिवासी को जबरन अपने साथ ले गया था। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक का एक्सीडेंंट नहीं हत्या की है। इसे लेकर परिजन आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर की मांग कर रहे थे।

इस मामले की सूचना पर एसडीएम उदय सिंह सिकरवार,एसडीओपी पिछोर तथा तहसीलदार दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। जिन्होंने भडकी भीड को समझाया। एसडीएम ने शासन से मिलने बाली हर मदद तथा मामले की जांच की बात कही। तब कही जाकर परिजन मांने। उसके बाज जाम शांत हुआ।